बलरामपुर, जुलाई 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम हंसुवाडोल (उदयराजपुरवा) में पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर महिला और उसकी बेटी पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में दोनों घायल हो गईं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और पांच अज्ञात समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में चार नामजदघटना का विवरण ग्राम हंसुवाडोल निवासी मीना देवी पत्नी राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और पहले दर्ज मुकदमे की रंजिश में गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी अनीता ...