बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर दक्षिणी में नो-बैग डे के तहत कला एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चार्ट पर आकर्षक तस्वीरें बनाकर उन्हें रंगों से सजाया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अलग-अलग कक्षाओं में अलग थीम पर प्रतियोगिता कराई गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चित्रलेखा के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उन्होंने रंग-बिरंगी कलाकृतियां तैयार कर अपनी कल्पनाशीलता दिखाई। कक्षा अध्यापक संजय कुमार ने बताया कि प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाली रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ रही है। साथ ही उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो रही है। कक्षा पांच की प्रतियोगिता में शुभम प्रजापति ने ...