बलरामपुर, अक्टूबर 27 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बलरामपुर में मंगलवार को महिला संवर्ग की जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्राचार्य मृदुला आनंद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। योग के नोडल प्रवक्ता गोविंद कुमार और चंद्रमणि मिश्र ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आई प्रतिभागियों ने योगासन का प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन तीन सदस्यीय निर्णायक समिति ने किया। इसमें डॉ. मधु मिश्रा, जिला व्यायाम शिक्षिका डाली दयाल और योग शिक्षिका नीलम वर्मा शामिल रहीं। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय देवीपाटन-दो, तुलसीपुर की अरुण...