बलरामपुर, अगस्त 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के नगर संसाधन केंद्र (यूआरसी) की कार्य प्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय सेवा समिति में तैनात शिक्षामित्र जुहैब काजिम करीब पांच वर्षों से अपने मूल विद्यालय के बजाय यूआरसी में कार्य कर रहे हैं। यू-डायस, मिड-डे मील और प्रेरणा पोर्टल समेत कई महत्वपूर्ण कार्यों में उनका दखल बताया जा रहा है। आरोप है कि पर्याप्त कर्मचारी होने के बावजूद शिक्षामित्र का कार्यालय में नियमित हस्तक्षेप बना हुआ है। निजी विद्यालयों की मान्यता संबंधी जांच में भी उनकी भूमिका होने की बात कही जा रही है। इससे मूल विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: यूआरसी पर पांच साल से शिक्षामित्र का कब्जा वहीं, अधिकारियों की अनु...