Balrampur News: युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर परिवार को पीटा
बलरामपुर, नवम्बर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के विरोध और परिजनों की ओर से समझाने का प्रयास करने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए हमला कर दिया। मारपीट में मां, बेटे और बेटी को चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक बीते दिन रात करीब 8:15 बजे युवती शौच के लिए गई थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने सुनसान जगह देखकर उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन खींचने की कोशिश करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से चला गया। घर पहुंचकर उसने परिजनों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.