बलरामपुर, जुलाई 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को शहर में यातायात पुलिस की ओर से विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक भी किया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जिले में विशेष यातायात जागरूकता अभियान चला। यह भी पढ़ें- Sambhal News: सड़क पर उतरी पुलिस, नियम तोड़ने पर 1365 वाहनों पर कार्रवाई सीडीओ हिमांशु गुप्त, एएसपी विशाल पांडेय, एआरटीओ बृजेश यादव, स...