बलरामपुर, अक्टूबर 12 -- Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। पचपेड़वा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के पावन प्रांगण में भगवान अग्रसेन की 5108वीं जयंती सम्मान पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञीय आयोजन और भजन-कीर्तन के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां समर्पित कर लोकमंगल और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राम कृपाल शुक्ला, मुख्य यजमान संतोष अग्रवाल सपत्नीक के साथ आशीष अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, चीनू अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल और संजय जायसवाल ने यज्ञ में भाग लिया। इस दौरान श्री अग्रसेन सेवा समिति की ओर से आयोजित समारोह में श्रद्धालुओं ने भगवान अग्रसेन के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। गायत्री परिवार पचपेड़वा के ट्रस्टी संजय जायसवाल और वरिष्ठ परिजन नानकचंद अग्रवाल ने बताया कि गायत्री मंदिर मे...