बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। चक्रवाती तूफान अर्नब का असर जिले में जनजीवन से लेकर खेती-किसानी तक दिखाई देने लगा है। गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर होती रही। इससे खेतों में कटकर पड़ी करीब 60 फीसदी धान की फसल भीग गई है, जिससे किसानों के सामने नुकसान का संकट खड़ा हो गया है। बीते सितंबर माह में अतिवृष्टि की मार झेल चुके जिले में दोबारा बिगड़े मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं नगर की गलियों से ग्रामीण संपर्क मार्गों तक कीचड़ फैलने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है। गुरुवार रात से हो रही बरसात के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जिले मेंअधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंड ने भी दस्तक दे दी है। यह भी पढ़ें- Mau News: अर्नब के असर से ...