बलरामपुर, जुलाई 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने व प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार सोनी ने खंड विकास अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव करते हुए नए कार्यादेश जारी किए हैं। विकास खंड गैसड़ी का अतिरिक्त प्रभार पचपेड़वा के खंड विकास अधिकारी मोहित दुबे को सौंपा गया है, जबकि नव नियुक्त खंड विकास अधिकारी आदित्य प्रकाश को विकास खंड श्रीदत्तगंज का कार्यभार दिया गया है। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि कार्यादेश के अनुसार गैसड़ी की खंड विकास अधिकारी पल्लवी सचान का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण हो जाने के कारण उनके स्थान पर पचपेड़वा के बीडीओ मोहित दुबे को गैसड़ी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मोहित दुबे को मिला अतिरिक्त...