बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- रामलीला मंचन की तैयारियां तेज Balrampur News: ललिया, संवाददाता। स्थानीय कस्बे के सुप्रसिद्ध मोहनदास बाबा मंदिर सभागार में रामलीला मंचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को मंच पर जीवंत करने के लिए कलाकार पिछले करीब एक सप्ताह से पूर्वाभ्यास में जुटे हैं। संवादों के अभ्यास से लेकर पात्रों के अभिनय व मंच पर प्रस्तुति को प्रभावी बनाने तक, कलाकार पूरी तन्मयता के साथ तैयारी कर रहे हैं। मंदिर परिसर में रामलीला को लेकर उत्साह का माहौल है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार भी रामलीला के मंचन के माध्यम से दर्शकों को रामायण के आदर्शों और मर्यादाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। मोहनदास बाबा मंदिर सभागार में आयोजित होने वाली रामलीला में स्थानीय कलाकार अलग-अलग पात्रों की भूमिका निभाएंगे। सभी ...