बलरामपुर, जुलाई 12 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। बाजार से मोमोज खाकर घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर तीन युवकों ने कथित तौर पर मारपीट की और गाली-गलौज की। बेटे को बचाने पहुंचे पिता को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला पहलवारा (मैदानी बाबा मंदिर के निकट) निवासी पुरुषोत्तम मणि तिवारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र आदित्यमणि तिवारी 10 जुलाई की शाम बाजार से मोमोज खाकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद सूजल गुप्ता, सत्यम गुप्ता और परचून पाण्डेय ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे र...