बलरामपुर, नवम्बर 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्री रामजानकी मंदिर बलुहा में चौरसिया समाज की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सामाजिक विकास, पारिवारिक संस्कार और बच्चों के भविष्य को लेकर चर्चा की गई। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बीआर चौरसिया ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी व्यक्ति के ऐसे गुण हैं, जिनका प्रभाव अगली पीढ़ी पर भी पड़ता है। उन्होंने बढ़ै पूत पिता के धर्मे कहावत का उल्लेख करते हुए कहा कि माता-पिता के आचरण और संस्कारों का प्रभाव बच्चों के व्यक्तित्व में दिखाई देता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी मेहनत और ईमानदारी से निभानी चाहिए। संदीप चौरसिया ने कहा कि विद्यार्थियों में माता-पिता और समाज का नाम रोशन करने का जुनून होना चाहिए। शिवकुमार ने सामाजिक जागरूकता के लिए बैठकों और गोष्ठियों में सभी सदस्यों की सहभागि...