बलरामपुर, अक्टूबर 5 -- Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। नमो सेवा अनकही कहानियां संकल्प अभियान के तहत पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 अक्टूबर तक चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को पचपेड़वा में मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ा गया। संकल्प अभियान के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू रहे। भाषण प्रतियोगिता में लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज के कक्षा 11 की छात्रा शालिनी गिरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं किसान इंटर कॉलेज गणेशपुर की सोनी गुप्ता ने द्वितीय और इसी विद्यालय की आराधना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विविध सेवा ...