बलरामपुर, अक्टूबर 27 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर नगर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार रात चोरों ने बलरामपुर रोड स्थित बुद्ध मैरेज हॉल के सामने एक मेडिकल स्टोर को निशाना बनाकर 20 हजार रुपये नकद पार कर दिए। चोरी की इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोष व्याप्त है। मेडिकल स्टोर संचालक नियाज अहमद ने बताया कि उनकी दवा की दुकान बलरामपुर रोड पर बुद्ध मैरेज हॉल के सामने संचालित है। सोमवार रात चोरों ने दुकान का ताला काटकर अंदर घुसकर गल्ले में रखे 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। जब मंगलवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा और गल्ला खाली देख उनके होश उड़ गए। मुख्य मार्ग पर हुई चोरी की इस घटना से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। व्यापारियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने...