बलरामपुर, अक्टूबर 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय सुलभ कराने के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पहल की जा रही है। इसी क्रम में एक नवंबर को तुलसीपुर स्थित सभागार में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें पात्र लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। शिविर में अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रचार-प्रसार और लाभार्थियों के चिह्नांकन के लिए लघु शिविर आयोजित किया गया। इसमें लोगों को विधिक अधिकारों, निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।जिला यह भी पढ़ें- Hamirpur News: सरकारी योजनाओं के ला...