बलरामपुर, अगस्त 21 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सदर तहसील परिसर में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बदहाल होने से वादकारियों, फरियादियों और अधिवक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में पेयजल के लिए लगा इंडिया मार्का नल करीब एक वर्ष से खराब पड़ा है। शौचालय में ताला लटका होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। वहीं नियमित सफाई के अभाव में परिसर में जगह-जगह घास और झाड़ियां उग आई हैं। अधिवक्ता आरके पाठक, अविनाश कुमार, अंबुज कुमार, राम जागे, स्वामीनाथ और अमरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तहसील में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग राजस्व और न्यायालय संबंधी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। दूर-दराज से आने वाले लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त नालियों का पानी मुख्य रास्ते पर बहने से जलभरा...