Balrampur News: मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर हुई जांच
बलरामपुर, जुलाई 28 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। दैनिक हिंदुस्तान में 25 जुलाई को प्रकाशित नहर-नलकूप धान की रोपाई के समय दे रहे धोखा, किसान मायूस शीर्षक समाचार का असर हुआ है। खबर को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त के निर्देश पर नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारिका प्रसाद ने संबंधित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कराया। जांच में समाचार में प्रकाशित तथ्यों की पुष्टि हुई और अधिकांश शिकायतें सही पाई गईं। अधिशासी अभियंता द्वारा कराई गई जांच में पाया गया कि कई स्थानों पर नलकूप बंद थे अथवा तकनीकी खराबी के कारण किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा नहीं मिल रही थी। कुछ स्थानों पर नलकूपों के मोटर, केबल, ट्रांसफार्मर और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जबकि कुछ नलकूपों पर मरम्मत कार्य की आवश्यकता पाई गई। जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.