Balrampur News: मुख्य रोकड़िया समेत दो लेखाकर भी बने सहायक कोषाधिकारी
बलरामपुर, नवम्बर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले के कोषागार में कार्यरत तीन कर्मचारियों को शासन स्तर से सहायक कोषाधिकारी के पद पर पदोन्नति मिली है। इसमें मुख्य रोकड़िया नकछेद राम समेत दो लेखाकार मनीष कुमार जायसवाल व सुनील कुमार को पदोन्नति मिलने से कोषागार के अधिकारियों व कर्मियों में खुशी का माहौल है। तीनों कर्मचारियों की पदोन्नति की जानकारी मिलने पर सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी कामेश्वर प्रसाद, लेखाकार तफसीर अहमद व गोविंद बहादुर श्रीवास्तव आदि ने प्रसन्नता जताते हुए तीनों पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई दी। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कहा कि पदोन्नति पाना कर्मचारियों की सेवा यात्रा में बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: तीन कर्मचारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.