बलरामपुर, अक्टूबर 10 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। ग्राम पंचायत वाजिदपुर के प्रधान एवं श्रीदत्तगंज ब्लॉक प्रधान संघ के महामंत्री सद्दाम हुसैन को हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के श्रीदत्तगंज ब्लॉक की कल्लू बनकट ग्रामसभा में संभावित दौरे के मद्देनजर यह कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। प्रधान का कहना है कि वह क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहते हैं। सद्दाम हुसैन के मुताबिक, हाल ही में आई तेज आंधी व चार दिनों तक हुई भारी बारिश से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है। कई बिजली के खंभे गिर गए हैं और नए पोल नहीं मिलने से समस्या बनी हुई है। आगामी नवरात्र और दशहरा पर्व के दौरान भी बिजली संकट से पूजा-पाठ और अन्य कार्यक्रमों के प्रभावित होने की आशंका है। प्रधान का आरोप है...