Balrampur News: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में हुआ 1829 मरीजों का उपचार
बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में रविवार को सभी 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मेलों में कुल 1829 मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। सीएमओ ने विभिन्न केन्द्रों पर आरोग्य मेले का निरीक्षण का व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित मेलों में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ रक्तचाप, शुगर, टीबी, कुष्ठ, नेत्र एवं दंत रोगों की जांच की गई। जिले में आयोजित आरोग्य मेले में कुल 1829 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 822 पुरुष, 732 महिलाएं और 275 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, परिवार नियोजन संबंधी परामर्श व बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: आरोग्य मेला में पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.