बलरामपुर, अक्टूबर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर। त्योहारों का मौसम है। बाजारों में मिठाइयों, दूध, मावा व पनीर की मांग बढ़ रही है। घरों में पकवान तैयार हो रहे हैं। वहीं, दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। ऐसे में लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्टों के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अप्रैल से सितंबर तक प्रयोगशाला से प्राप्त 157 जांच रिपोर्टों में 66 नमूने मानकों के विपरीत मिले हैं। इनमें नौ नमूने असुरक्षित, 51 अधोमानक और छह लेबलिंग अथवा नियमों के उल्लंघन से संबंधित मिले। इस तरह प्राप्त जांच रिपोर्टों में करीब 42 फीसदी नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। वहीं, अक्टूबर में भी विभाग ने 24 खाद्य नमूने लिए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। त्योहारों के बीच मिलावट की आशंका ने उ...