बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर माधवडीह गांव में घर के सामने मिट्टी पाटने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, महिला को गंभीर रूप से घायल करने और घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस से कार्रवाई न होने के बाद न्यायालय की शरण लेने पर कोर्ट के आदेश से पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचम राम के मुताबिक घटना 16 जून 2025 की है। वह अपने घर के दरवाजे पर मिट्टी पाट रहे थे। तभी गांव के मोतीराम पाल, नरायन, बारी, सालिक, रमेश, कबूतरा, मंगला, सुन्दरा व रमेश की पत्नी वहां पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मिट्टी पाटने के विवाद में घर में आग लगाने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथ...