बलरामपुर, सितम्बर 21 -- Balrampur News: बलरामपुर। श्रीदत्तगंज पुलिस ने मारपीट के मामले में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोमवार को पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। श्रीदत्तगंज पुलिस टीम ने न्यायालय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन/जेएम उतरौला से जारी एनबीडब्ल्यू के आधार पर हरि प्रसाद पांडेय पुत्र राम अवध पांडेय निवासी गैड़हिया विश्रामपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दज् है जिसमें कार्रवाई चल रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय रवाना कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमर सिंह, कांस्टेबल आशीष कुमार और कांस...