बलरामपुर, अक्टूबर 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ग्राम लालगंज के मजरे हरनीडीह निवासी मोहम्मद आजम की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम हरनीडीह निवासी मोहम्मद आजम पुत्र स्वर्गीय शमीउल्लाह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मोहम्मद इरफान व अदनान पुत्रगण सईद निवासी मोहल्ला रफीनगर उतरौला और मोहम्मद आरिफ पुत्र नईमुल्ला निवासी हरनीडीह ने तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि सभी ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की हरकत से भयभीत होकर उन्हें मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। पीड़ित ने...