बलरामपुर, सितम्बर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के घंटाघर चौक के पास स्थित बर्तन मंडी में दुकान के बाहर लघुशंका करने से मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी से नाराज दो युवकों ने बर्तन व्यापारी राकेश कुमार उर्फ हीरालाल की दुकान में घुसकर मारपीट की। पीड़ित के अनुसार उसे दुकान से घसीटकर सड़क पर लाया गया, कपड़े फाड़ दिए गए और जान से मारने की धमकी दी गई। राकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बगल की दुकान के अतुल कुमार रस्तोगी दुकान के पास पेशाब कर रहे थे। विरोध करने पर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसी रंजिश में अतुल के पुत्र शुभम रस्तोगी और प्रभात रस्तोगी ने 29 सितंबर दोपहर करीब 12 बजे घटना को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर...