बलरामपुर, अगस्त 2 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। विकास खंड हर्रैया सतघरवा के ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल के आवास पर पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से आगामी विधानसभा सत्र में उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर शीघ्र समाधान कराने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवक पिछले करीब 20 वर्षों से मनरेगा सहित विभिन्न ग्रामीण विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें मात्र 7788 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है, जो वर्तमान महंगाई के दौर में बेहद अपर्याप्त है। ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने मानदेय बढ़ाक...