बलरामपुर, नवम्बर 1 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का डाटा अपडेट करने का निर्देश दिया है। इसके तहत परीक्षा में प्रयोगात्मक परीक्षा, मूल्यांकन कार्य, कक्ष निरीक्षण व अन्य दायित्वों के लिए शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने माध्यमिक शिक्षा सचिव से जारी निर्देश के तहत सभी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण 15 नवंबर तक परिषद की वेबसाइट पर विद्यालय लॉगिन के माध्यम से अपलोड कर दें। विवरण भरते समय शिक्षक का नाम, प...