बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्री श्री नव दुर्गेश श्रृंगार समिति बड़ा पुल चौराहा के तत्वावधान में आयोजित 51वें वार्षिकोत्सव के तहत शनिवार रात मां भगवती का विशाल जागरण हुआ। भजन गायकों की भक्तिमय प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु रातभर झूमते रहे। रविवार सुबह आरती-पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां जगदंबा की पूजा-अर्चना और महाआरती से हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह का समिति पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। विधायक ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। जागरण में गोरखपुर के नीलेश भट्ट ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: गाजे बाजे के साथ किया गया मां दुर्गा प्...