बलरामपुर, नवम्बर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 नवंबर कर दी है। छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखकर कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने ये निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक एवं परास्नातक के नियमित तथा स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी मुख्य परीक्षा, बैक पेपर और अंक सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा का फॉर्म भरने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से कोर्स का चयन कर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारि...