बलरामपुर, अक्टूबर 12 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के दौरान आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर तुलसीपुर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। रविवार की रात में क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल व प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीडीएस) की टीम ने मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान मंदिर के गर्भगृह, परिक्रमा मार्ग, श्रद्धालुओं के विश्राम स्थलों, प्रवेश-निकास द्वारों और प्रसाद की दुकानों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मां पाटेश्वरी देवी मंदिर मे...