बलरामपुर, जुलाई 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल बलरामपुर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बकाया वेतन व सुरक्षा समेत कई मांगे उठाई गई। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं होने पर 29 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान, न्यूनतम 18 हजार रुपये वेतन, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, श्रम कानूनों का पालन कराने और ईपीएफ मामलों में कार्रवाई समेत कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन पूर्व में हुए समझौतों का भी पालन नहीं कर रहा है। संघ के अनुसार 28 जुलाई को लखनऊ स्थित शक्ति भवन पर शांतिपूर्ण धरना-प्रद...