Balrampur News: महिला को आठ लाख रुपये आने का झांसा देकर 4.12 लाख की साइबर ठगी
बलरामपुर, अगस्त 18 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर निवासी जुबैदा खातून साइबर ठगी का शिकार हो गईं। जालसाजों ने उनके खाते में गलती से आठ लाख रुपये भेजे जाने का झांसा देकर पहले तीन हजार रुपये वापस ट्रांसफर कराए। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में उनके खाते से कुल 4.12 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी का एहसास होने पर रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता को धमकाते हुए उनके पति की हत्या करने की धमकी तक दी। मामले में साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आठ लाख रुपये आने का दिया झांसा
आगे की कार्रवाई पीड़िता के मुताबिक, 9 मार्च 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके खाते में 1,500 रुपये के स्थान पर गलती से आठ लाख रुपये ट्रांसफर हो गए है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.