बलरामपुर, अगस्त 23 -- Balrampur News: महराजगंज तराई, संवाददाता। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने रविवार को महराजगंज तराई थाना और कोतवाली जरवा पहुंचकर औपचारिक निरीक्षण किया। थाना प्रभारी संतोष तिवारी समेत पुलिसकर्मियों ने एसपी को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाने के विभिन्न कार्यालयों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने सबसे पहले महिला अपराध से संबंधित हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इसके बाद सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना कार्यालय और बैरक का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि महिला अपराध से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।गैसड़ी यह भी पढ़ें- एसपी ने महराजगंज तराई थाने का किया निरीक्षण संवाद के अनुसा...