Balrampur News: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार
बलरामपुर, अगस्त 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चंद्रदीप घाट मार्ग पर भुजैनिया के पास एक युवक महिलाओं और बालिकाओं से जबरन नाम-पता पूछने के साथ अश्लील टिप्पणियां कर रहा है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान 22 वर्षीय मुशाहिद अली पुत्र रमजान अली निवासी लालपुर भलुहिया थाना सादुल्लानगर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान आरोपी ने अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी। टीम में हेड कांस्टेबिल विजय कुमार यादव, कांस्टेबिल दीपक वर्मा, महिला कांस्टेबिल महिमा वर्मा एवं दिव्या शुक्ला शामिल रहीं। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.