बलरामपुर, अगस्त 17 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। एंटी रोमियो चेकिंग और मिशन शक्ति अभियान के तहत महराजगंज तराई पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी व गंदे गाने गाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को उपनिरीक्षक नागेश्वर नाथ पटेल टीम के साथ गश्त पर थे। सूचना मिली कि ढेसरिया/सर्रा चौराहे पर प्राथमिक विद्यालय के पास एक व्यक्ति महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा है और आपत्तिजनक इशारे कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान ग्राम सर्रा निवासी जगदम्बा (32) पुत्र श्रीपति के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 के तहत कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा ...