Balrampur News: महिलाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक
बलरामपुर, नवम्बर 5 -- Balrampur News: महराजगंज तराई। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महराजगंज तराई पुलिस ने धनोढ़ा गांव में जागरूकता गोष्ठी आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों व स्वावलंबन की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न सहायता नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने छेड़छाड़, उत्पीड़न और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। कहा कि महिला उत्पीड़न या शोषण की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। पीड़िताओं की पहचान गोपनीय रखते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में पुलिसकर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.