बलरामपुर, सितम्बर 5 -- Balrampur News: श्रीदत्तगंज, संवाददाता। श्रीदत्तगंज खंड विकास कार्यालय परिसर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य एवं महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कल्याण विभाग की केस वर्कर वंदना ने की, जबकि संचालन यूनिसेफ के इंद्रभान तिवारी ने किया। यूनिसेफ के इंद्रभान तिवारी ने कहा कि गांवों में 14 से 35 वर्ष तक की महिलाओं को जागरूक करने के लिए नियमित गोष्ठियां आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने महिला हेल्पलाइन, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा अधिनियम समेत महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सचेत होकर जरूरत पड़ने पर सरकारी सहाय...