बलरामपुर, नवम्बर 29 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के छोटा धुसाह गांव में भूयूरी मार्ग पर आरा मशीन के पास रविवार भोर एक घर के आंगन में संदिग्ध व्यक्ति के पहुंचने से हड़कंप मच गया। महिलाओं के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। गृहस्वामी रामधनी ने बताया कि रविवार भोर में घर की महिलाएं उठकर आंगन में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान घर का पिछला दरवाजा खुला होने का फायदा उठाकर एक अनजान व्यक्ति आंगन में पहुंच गया। घर के अंदर खटपट की आवाज सुनकर महिलाओं को किसी बाहरी व्यक्ति के मौजूद होने का संदेह होने पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घर को चारों ओर से घेर लिया। खुद को घिरा देखकर संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पीछा कर रह...