बलरामपुर, अगस्त 31 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। महिलाओं को उनके अधिकारों व संरक्षण से जुड़े कानूनों की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को शक्ति स्मारक विधि महाविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। इसमें विधि छात्रों और आमजन को महिलाओं से संबंधित कानूनों, अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव यशपाल वर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून बनाने से सुनिश्चित नहीं हो सकती। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को कानून व अपने अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है। जागरूकता से महिलाएं उत्पीड़न की स्थिति में प्रभावी तरीके से न्याय की मांग कर सकती हैं। शिविर में भ्रूण के लिंग की जांच और लिंग चयन प...