बलरामपुर, अगस्त 10 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर क्षेत्र के महादेव गोसाईं स्थित अति प्राचीन शिवमंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही कारण है कि वर्षभर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। महादेव गोसाई शिव मंदिर में हर महीने सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ती है। सावन में यहां विशेष रूप से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन करते हैं। महाशिवरात्रि और कजली तीज के अवसर पर वर्ष में दो बार भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News सावन में पूजा अर्चना के लिए हरदिया शिव मंदिर में उमड़ रही है भीड़ राष्ट्रीय चेतना के कवि डॉ. ओम ...