बलरामपुर, अगस्त 27 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर कसौधन समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी 15 सितंबर को होने वाले जयंती समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह में महर्षि कश्यप का विधिवत पूजन-अर्चन करने के साथ समाज की गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष बबलू प्रभाकर ने कहा कि गोष्ठी में महर्षि कश्यप के जीवन, विचारों और समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही सामाजिक एकता, शिक्षा, जागरूकता और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विचार-विमर्श होगा। समारोह को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर जरूरतमंदों की ...