Balrampur News: महराजगंज तराई थाने में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें
बलरामपुर, अक्टूबर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले के 15 थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। महराजगंज तराई थाने में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने जनशिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। नगर व देहात कोतवाली समेत जिले के सभी थानों में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक प्रकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.