बलरामपुर, जुलाई 9 -- Balrampur News: श्रीदत्तगंज। विकास खंड श्रीदत्तगंज के प्रमुख व्यापारिक केंद्र महदेइया बाजार में एटीएम सुविधा नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक और विदेशों में कार्यरत लोग अपने परिजनों के खातों में धनराशि भेजते हैं, लेकिन एटीएम न होने के कारण उन्हें बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने बैंक के नोडल अधिकारी और केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र भेजकर महदेइया बाजार में जल्द एटीएम स्थापित कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...