Balrampur News: मनुष्य को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है श्रीमद्भागवत कथा: दद्दन मिश्र
बलरामपुर, नवम्बर 7 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य के जीवन की व्यथा दूर कर उसे भक्ति, सकारात्मकता और सद्मार्ग की ओर अग्रसर करती है। कथा श्रवण से मन को शांति मिलने के साथ ही धर्म, संस्कार और मानवीय मूल्यों की सीख मिलती है। यह बातें पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने तिवारीडीह कंहरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कहीं। तिवारीडीह में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा मे पहुंचे पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हर मनुष्य को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाने के साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: सुदामा-कृष्ण की मित्रता ने भक्तों को किया भाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.