बलरामपुर, अक्टूबर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की व्यथा दूर कर उसे भक्ति, सकारात्मकता और सद्मार्ग की ओर ले जाने का माध्यम है। कथा श्रवण से मन को शांति मिलती है और जीवन में धर्म, संस्कार व मानवीय मूल्यों का महत्व समझने का अवसर मिलता है। यह बातें पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने चैसार मथुरा बाजार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कही। मथुरा बाजार के चौसार में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। शुक्रवार शाम आयोजित कथा में पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने पहुंचकर पूजन अर्चन कर व्यास का आशीर्वाद प्राप्त किया। व्यवसायी जनार्दन मिश्रा ने आयोजित कथा में पहुंचे पूर्व सांसद ने युवा संत सर्वेश महाराज के श्रीमुख से भागवत कथा का श्रवण किया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर ...