बलरामपुर, अगस्त 7 -- Balrampur News: उतरौला, बलरामपुर। मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत गश्त कर रही उतरौला पुलिस ने महिलाओं व युवतियों पर अश्लील टिप्पणी करने तथा आपत्तिजनक हरकतें करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के निर्देशन में महिला उपनिरीक्षक शालिनी सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक कर रही थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम हलईडीह के पास एक युवक राहगीर महिलाओं और लड़कियों से अभद्रता कर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी अश्लील गाने गाते हुए महिलाओं को चॉकलेट दिखाकर लुभाने का प्रयास कर रहा था। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच ल...