बलरामपुर, अक्टूबर 8 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। निर्वाचक नामावलियों के निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, मतदाता सूची से छूटे लोगों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के नाम जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र 294-बलरामपुर के उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनोज कुमार सरोज ने बताया कि अभियान का उद्देश्य कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता व आयु समेत अन्य विवरणों में त्रुटियों को भी ठीक कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Meerut News: विधानसभा चुनाव के लिए वोट बनवाने का मिलेगा मौका नए मतदाता के पंजीकरण के लिए प्रपत्र-6, नाम हटाने के लिए प्र...