Balrampur News: मंडी में अतिक्रमण और गंदगी से व्यापारी-किसान परेशान
बलरामपुर, अक्टूबर 24 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। नवीन कृषि उत्पादन मंडी परिसर में अतिक्रमण और गंदगी से व्यापारी, किसान और वाहन चालक परेशान हैं। दुकानों व छावनियों के आसपास मुख्य मार्ग और आंतरिक गलियों में सब्जियां तथा अन्य सामान रखकर बिक्री किए जाने से आवागमन बाधित हो रहा है। वहीं दुकानों के बीच छोड़ी गई गलियों का इस्तेमाल गोदाम के रूप में किए जाने की शिकायत भी सामने आई है। मंडी परिसर में जगह-जगह कूड़ा जमा होने से सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि कृषि उत्पादों के अवशेषों के कारण दुर्गंध और गंदगी की समस्या बनी रहती है। राकेश कुमार, जयंत पांडेय, राजेश कुमार तिवारी, विजय कुमार कश्यप, कुंदन गुप्ता, अशोक कुमार यादव और मनीष तिवारी सहित स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने मंडी प्रशासन से निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.