बलरामपुर, अगस्त 3 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सुबह छह से शाम छह बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रस्तावित प्रतिबंध का व्यापारियों ने विरोध जताया है। व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार गुप्ता को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है। जिला मंत्री दिलीप कुमार गुप्त ने कहा कि तुलसीपुर की अर्थव्यवस्था काफी हद तक भारी वाहनों पर निर्भर है। चीनी मिल के कच्चे व तैयार माल, मंडी में कृषि उपज, फल, सब्जी और अनाज की आपूर्ति सहित थोक व्यापार इन्हीं वाहनों के माध्यम से होता है। ऐसे में पूरे दिन प्रतिबंध लागू होने से व्यापारिक गतिविधियां और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय प्रभावित होंगे जिससे हजारों लोगों के रोजगार पर संकट खड़ा हो जाएगा। महामंत्री रूप चंद्र गुप्ता ने क...