बलरामपुर, अक्टूबर 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोमवार को बलरामपुर जिले का दौरा किया। इस दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का खामियाजा युवा, किसान और मजदूर भुगत रहे हैं। पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और बेरोजगारी लगातार गंभीर समस्या बनी हुई है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की 140 करोड़ आबादी में करीब 80 करोड़ लोगों को सरकारी राशन पर निर्भर रहना पड़ रहा है। यह देश की आर्थिक स्थिति और आम जनता की परिस्थितियों को लेकर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कभी भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था, लेकिन आज देश गरीबी और बेरोजगारी जैसी चुनौतियों से जूझ र...